आपकी शारीरिक मुद्रा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती है?

Postura Gambe
tips-and-tricks.co

पॉजिशन A
इस तरह के लोग काफी रचनात्मक और करिश्माई व्यक्तित्व वाले होते हैं। ऐसे लोग बहुत ज्यादा स्वैच्छिक होते है और कोई भी निर्णय लेने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगाते हैं। जो सही लगता है उसे तुरंत करने की कोशिश करते हैं। हालांकि इससे कई बार उन्हे परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है, लेकिन इनका करिश्माई व्यक्तित्व इन्हे हर परेशानी से निकाल ही देता है। इस तरह के लोग जिन्दगी में काफी जोखिम उठाते हैं और बहुत कुछ नया अनुभव करते हैं। इस तरह के लोग काफी सामाजिक होते हैं और नए दोस्त में ज्यादा समय नहीं लगता है। इन लोगों का साथ अक्सर काफी अच्छा होता है, जिससे दूसरे लोगों से इनके संबंधो में मधुरता बनी रहती है।

पॉजिशन B
इस पॉजिशन में बैठने वाले सच्चे सपने देखने वाले होते हैं। इस तरह के लोगों की कल्पनाशक्ति बहुत कमाल की होते हैं। सपनों में खो जाना तो कोई इनसे सीखे। इनके दिमाग में महान विचार आना तो कॉमन होता है, ये नए विचारों के धनी होते हैं। अपने बेहतरीन विचारों को दूसरे के साथ शेयर भी करते हैं। इस पॉजिशन वाले लोग बहुत सहानुभूति रखने वाले होते हैं और जल्द ही दूसरे लोगों से घुलमिल जाते हैं। हालांकि कई बार कुछ कारणों से कुछ चीजों से खुद को दूर रखते हैं। वे उत्कृष्ट श्रोता होते हैं और अपनी भावनाओं करीब होते हैं।

पॉजिशन C
ये लोग थोड़े अराजक स्वभाव के होते हैं और बेकार की बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इन्हे बेमतलब परेशानी पैदा करने वाली चीजो में उलझने में मजा आता है। बिना सोचे समझे बोलने की आदत की वजह से कई बार दूसरो को दुखी कर जाते हैं। ये बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं और इस पॉजिशन वाले लोगों में एकाग्रता की कमी होती है। रिलेशनशप में भी ये लोग कुछ अलग होते हैं, जल्दी ही दिलचस्पी खत्म कर देते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है इन लोगों में सबकुछ बुरा ही होता है, ये लोग हर काम को परफेक्शन के साथ करते हैं।


पॉजिशन D
इस पॉजिशन वाले लोग बहुत होशियार होते हैं और बहुत ही समझदारी और गहनता के साथ सोचते हैं। ये हर चीज को लेकर बहुत पाबंद होते है। ये अपने घरों को बहुत साफ सुथरा रखते हैं और इनके घर में आपको हर चीज व्यवस्थित और सही ढंग से मिलेगी। इस तरह के लोग थोड़े रिजर्व स्वभाव के होते हैं और अपने बारे में आसानी से दूसरो को सबकुछ नहीं बताते। ये काफी ईमानदार होते हैं और इन्हे ज्यादा मस्तीखोरी भी पसंद नहीं होती है। हर काम को लेकर काफी शांत होते हैं और आसानी से अपना नजरिया नहीं बदलते हैं। बेकार के लफड़ो में पड़ना तो इस तरह के लोगों को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। अक्सर तथ्यहीन मुद्दों से बचना ही ये लोग सही समझते हैं।

पॉजिशन E
ये लोग अपने लक्ष्य को लेकर काफी फोकस होते हैं और अपने कैरियर के प्रति काफी गंभीर होते हैं। इनके लक्ष्य काफी महत्वाकांक्षी होते हैं जिन्हे आसानी से पूरा करना मुश्किल होता है। ये लोग निरंतरता में विश्वास रखते हैं। अगर उन्होने कोई लक्ष्य निर्धारित किया है तो उसे पूरा करने की ऐड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। ये अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक होते हैं। ये लोग बहुत पूर्णतावादी होते हैं। बहुत अधिक चाह रखना इनके स्वभाव में होता है।
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें!